फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दें : मोहम्मद इमरान रजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसायटी की समीक्षा बैठक लघु सचिवालय स्थित सभागार में हुई। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाना और आम नागरिकों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दी जाए और इसकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर समय-समय पर निरीक्षण कर सेवाओं की समीक्षा की जाए और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में प्रसव घर पर न हो।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता व एएनएम गर्भवतियों से नियमित संपर्क बनाए रखें और उन्हें स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक गर्भवती का समय पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। गर्भवतियों का प्रसव केवल चिकित्सकीय देखरेख में ही कराया जाए जिससे मां और नवजात दोनों सुरक्षित रह सकें।
किसी भी जच्चा की मृत्यु नहीं होनी चाहिए
डीसी ने यह भी निर्देश दिए कि जिले में एनीमिया के कारण किसी भी जच्चा की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियों और संतुलित आहार के बारे में उचित जानकारी दी जाए। बैठक में डीसी ने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवनों की स्थिति का भी आकलन किया जाए और यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसकी सूची तैयार कर समय रहते प्रशासन को अवगत करवाया जाए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वॉक-इन ड्राइव
सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वॉक-इन ड्राइव आयोजित की जा रही है। यह ड्राइव प्रत्येक सप्ताह वीरवार को तब तक आयोजित होगा, जब तक सभी रिक्त पदों को भरा नहीं जाता। उन्होंने बताया कि वर्तमान में फिजिशियन के दो पद, गायनोलॉजिस्ट के 12 पद, एनेस्थेटिस्ट के 10 पद, पीडियाट्रिशियन के 13 पद, कंसल्टेंट मेडिसिन का एक पद तथा इंटेंसिविस्ट का एक पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें