फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईसीयू शुरू करने की तैयारी, चिकित्सकों की खलेगी कमी

Sat, 08 Jun 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी18 : नागरिक अस्पताल की पुरानी बि​ल्डिंग में तैयार किया गया आईसीयू। संवाद
विज्ञापन
जींद। निदेशक डॉ. मनीष बंसल के निर्देश पर नागरिक अस्पताल में आईसीयू शुरू करने की कवायद तो स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी, लेकिन इसके लिए स्टाफ तथा चिकित्सकों की कमी खल रही है। फिलहाल ओटीए चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है। वहीं आईसीयू के लिए चिकित्सक अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। अन्य स्टाफ की ड्यूटी के लिए भी रोस्टर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

30 मई को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. मनीष बंसल ने नागरिक अस्पताल का दौरा किया था। उन्होंने आईसीयू को शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इसका लाभ मरीजों को मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने आईसीयू के लिए नर्सिंग स्टाफ, वार्ड हेल्पर, स्वीपर समेत अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है। इसके अलावा चिकित्सकों का रोस्टर भी तैयार कर दिया है, जो आईसीयू में ड्यूटी करेंगे। वहीं अभी तक स्पेशलिस्ट चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं हैं। इनको अनुबंध पर लेने के लिए मुख्यालय से स्वीकृति मांगी गई है।
पुरानी बिल्डिंग में आईसीयू बनकर काफी दिन से तैयार है, लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण यह शुरू नहीं हो पा रहा है। आईसीयू चलाने के लिए 20 स्टाफ नर्स की जरूरत है। इसके अलावा 20 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, पैरामेडिकल स्टाफ व कम से कम चार स्पेशलिस्ट चिकित्सक भी होने चाहिए, जो फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।

07जेएनडी18 : नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में तैयार किया गया आईसीयू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें