फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: औद्योगिक क्षेत्र में 15 दिन से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट

Sat, 08 Jun 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी27 : औद्योगिक क्षेत्र में रात को स्ट्रीट लाइट बंद होने से छाया अंधेरा। स्रोत नागरिक
विज्ञापन
जींद। हांसी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में 15 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। इसके कारण यहां काम करने के लिए आने वाले हजारों लोग, फैक्टरी संचालक और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यहां पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसकी वजह से कई जगह पर मटीरियल डाला गया है। अंधेरा होने की वजह से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
औद्योगिक क्षेत्र में करीब 78 फैक्ट्रियां हैं तो आसपास कई कॉलोनियां भी हैं। इन फैक्ट्रियों में काम करने के लिए प्रतिदिन तीन हजार के करीब लोग आते हैं। काम खत्म करने के बाद शाम को कई बार अंधेरा हो जाता है तो यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही।
विज्ञापन

फैक्टरी संचालक अभिषेक गोयल, नवीन मेहंदीरत्ता, राजेश बतरा, रोहित, जगदीश आहूजा, सोनू ने कहा कि करीब 15 से 20 दिन पहले यहां नई स्ट्रीट लाइट तो लगा दी गई थी, लेकिन ये लाइट अभी तक जली नहीं हैं। इस कारण औद्योगिक क्षेत्र में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। साथ ही यहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है। रोड़ा पड़ा है।
कई जगह गड्ढे हैं तो कई जगह रोड़ा और बजरी तथा दूसरी निर्माण सामग्री पड़ी है। इस कारण अंधेरे में दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं फैक्टरी संचालकों के साथ-साथ यहां काम करने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। फैक्टरी संचालकों ने कहा कि कई बाहर पेमेंट के सिलसिले में देर को आना और जाना पड़ता है। व्यावसायिक काम होने के कारण रात को भी कच्चा माल आता है तो सप्लाई जाती है। वाहन चालकों को भी दिक्कतें आ रही हैं।

07जेएनडी27 : औद्योगिक क्षेत्र में रात को स्ट्रीट लाइट बंद होने से छाया अंधेरा। स्रोत नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें