फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका में तैयारियों की हुई समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की आशंकित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की उपनिदेशक डॉ. वर्षा ने बुधवार को नागरिक अस्पताल का दौरान किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तैयारियों को लेकर बातचीत की तथा उनकी जरूरतों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग को यदि किसी भी सामान की जरूरत पड़ी तो स्वास्थ्य निदेशालय तुरंत वह सामान उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आशंकित तीसरी लहर से निपटने के लिए हर प्रकार की सुविधा है। नागरिक अस्पताल की नई व पुरानी बिल्डिंग को मिलाकर कोरोना मरीजों के लिए 200 बेड तक की व्यवस्था है। अस्पताल में इस समय दोनों बिल्डिंग में ऑक्सीजन की सप्लाई सेंट्रलाइज्ड तरीके से होती है। अस्पताल के पास इसके अलावा 280 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। 22 वेंटिलेटर, चार हाईफ्लो नेजल कैनुला, 12 बाईपेप तथा 55 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। इसके अलावा लगभग एक करोड़ रुपये के सामान की डिमांड स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी हुई है। अस्पताल में फिलहाल दो बाल रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा अन्य चिकित्सकों को भी बच्चों के इलाज की ट्रेनिंग दी जा रही है। फिलहाल हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल पर्याप्त संसाधन हैं। यहां उन्होंने हर व्यवस्था को देखा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने हर प्रकार की मुकम्मल तैयारी की है। यदि इन्हें और सामान की जरूरत पड़ेगी तो, वह भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशालय जिला स्वास्थ्य विभाग की हर संभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वर्षा, उपनिदेशक स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें