फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी

Sat, 24 Jan 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी09: हरियाणवी गीत पर अपनी प्रस्तुति देते हुए छात्राएं। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। यह समारोह नरवाना की नई अनाज मंडी स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ध्वजारोहण करेंगे। परेड की सलामी लेंगे। यह जानकारी नायब तहसीलदार रणबीर सिंह ने शनिवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के निरीक्षण के बाद दी। शनिवार को मेला ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह के सिलसिले में अंतिम पूर्ण ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई।
नायब तहसीलदार रणबीर सिंह ने पूरी रिहर्सल का अवलोकन किया और कार्यक्रम में शामिल विभिन्न प्रस्तुतियों की टीमों के प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्र का गौरव है, जिसे सभी नागरिकों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाना चाहिए।
विज्ञापन

फाइनल रिहर्सल के दौरान हरियाणा पुलिस की पुरुष एवं महिला टुकड़ी, कॉलेज की एनसीसी लड़कियों व लड़कों की टुकड़ी तथा आईटीआई की परेड टुकड़ियों ने प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इन टुकड़ियों का नेतृत्व प्लाटून कमांडर पीएसआई गुरमीत सिंह, एनसीसी कमांडर ज्योति व राहुल, राजकीय आईटीआई कमांडर रिंकू, ज्ञान सागर आईटीआई से मुस्कान, ज्ञानेन्द्रा पब्लिक स्कूल से कुमारी जैसमीन तथा बैंड प्लाटून कमांडर हरेंद्र ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में डीबीके पब्लिक स्कूल नरवाना, ज्ञानेन्द्रा पब्लिक स्कूल कालवन, शिक्षा भारती स्कूल नरवाना, श्याम बाल वाटिका स्कूल नरवाना, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल कलौदा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना व एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
रिहर्सल का समापन आदर्श बाल मंदिर नरवाना के विद्यार्थियों द्वारा गाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर बीईओ संतोष शर्मा, एसएचओ आत्मा राम, नायब तहसीलदार (लेखा शाखा) नरेश कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील दलाल, बिजली विभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह, स्टेज संचालक नरेश कुमार, नगर परिषद सचिव संदीप कुमार, हरीश स्टेनो, जोगिंद्र, राजेश टांक सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें