20जेएनडी23: जिला, शिक्षा अधिकारी कार्यालय,जींद।
जींद। जिले के राजकीय स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के मद्देनजर छात्र संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 23 मार्च से विशेष प्रवेश उत्सव अभियान शुरू किया जाएगा। शिक्षक किन्हीं कारणों से शिक्षा से दूर हुए बच्चों को वापस स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए उनके परिजनों को प्रेरित करेंगे।
घर-घर जाएंगे शिक्षक : अभियान के दौरान शिक्षक हर गांव और वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। इस दौरान न केवल बच्चों का डाटा एकत्रित किया जाएगा, बल्कि उनके स्कूल छोड़ने के कारणों का भी विश्लेषण होगा।
साथ ही, सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं जैसे मुफ्त वर्दी भत्ता, मिड-डे-मील, छात्रवृत्ति, सुपर-100 और मिशन बुनियाद जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें दाखिले के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।