फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रवीन ने लक्ष्य पर साधा निशाना, स्वर्ण और रजत पदक जीता

Wed, 11 Mar 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी08: प्रवीन कुमारी जीते गए पदक दिखाते हुए। स्रोत : स्वय - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। प्रवीन कुमारी ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। असम राइफल्स में कार्यरत प्रवीन कुमारी ने 19वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग (स्पोर्ट्स) चैंपियनशिप 2025-26 में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन कर स्वर्ण और रजत पदक जीता।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित बीएसएफ परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस और अर्धसैनिक बलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच प्रवीन कुमारी ने सटीक निशानेबाजी से सबका ध्यान खींचा और दो पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रवीन कुमारी ने 177 एयर राइफल 10 मीटर (महिला व्यक्तिगत व टीम स्पर्धा) में स्वर्ण पदक जीता।
इसके अलावा उन्होंने .22 राइफल थ्री पी महिला 50 मीटर (व्यक्तिगत व टीम स्पर्धा) में भी रजत पदक हासिल किया। प्रवीन कुमारी निर्जन गांव के रामपाल की बेटी हैं। वह वर्ष 2019 में असम राइफल्स में भर्ती हुई थीं। वर्तमान में वह असम में तैनात हैं और पिछले कई वर्षों से खेल के साथ-साथ अपनी सेवाएं भी दे रही हैं।
विज्ञापन

लगभग सात वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने खेल के क्षेत्र में लगातार मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से निर्जन गांव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। प्रवीन कुमारी की इस कामयाबी पर परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देकर भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें