फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडियों में नहीं पहुंचा पीआर धान, बाजरे की नहीं हुई सरकारी खरीद

Tue, 26 Sep 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी44-नई अनाज मंडी में आई हुई धान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। धान की सोमवार से सरकारी खरीद शुरू हो गई लेकिन मंडियों में पीआर धान नहीं पहुंचा। वहीं बाजरे की कुछ ढेरियां मंडियों में जरूर पहुंचीं लेकिन उनकी सरकारी खरीद नहीं हो सकी। किसानों को बाजरा निजी परचेजरों को 1800 रुपये प्रति क्विंटल बेचना पड़ा। वहीं नरवाना में नरमा कपास मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। नरमा और कपास की 7200 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक्री हुई।
अनाज मंडियों में एक अक्तूबर के आसपास पीआर धान की आवक शुरू होती है। अन्य जिलों की मंडियों में धान की आवक शुरू होने के कारण सरकार ने सोमवार से धान की खरीद के निर्देश जारी कर दिए। अभी तक बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। नरवाना मंडी में अनाज रखने वाले शेडों की सफाई करवाकर उनमें धान डालने का काम किया जा रहा है। जो मंडी में शेडों के नीचे व खुले में काफी धान के ढेर लगे हुए मिले। रविवार को हुई बारिश से मंडी में कई जगह पानी जमा है। सोमवार को कपास की बोली भी हुई जिसमें कपास की 7200 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

मार्केट कमेटी सचिव पूजा का कहना है कि सरकार ने दो एजेंसियों को खरीद के लिए वेयर हाउस और फूड सप्लाई विभाग को अधिकृत किया गया है। धान और नरमा मंडी में पहुंच चुकी है, जिसकी खरीद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें