फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीसरे दिन मंडी में पीआर धान नहीं पहुंचा

Thu, 25 Sep 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी20: शहर की अनाजमंडी में पहुंची धान। संवाद
विज्ञापन
जींद। धान की सरकारी खरीद के आदेश को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन जिलेे में अभी तक धान की सरकारी खरीद शू्न्य है। दो दिन तक किसान पीआर धान को इस उम्मीद से मंडी लाए कि उनकी फसल एमएसपी पर बिक जाएगी लेकिन बुधवार को पीआर धान का एक दाना भी शहर की मंडी में नहीं आया।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में अब तक पीआर धान की 400 क्विंटल आवक हो चुकी है। मंडी में प्राइवेट बोली पर 1509 धान बिक रहा है। इसका अधिकतम रेट 3200 रुपये तक किसानों को मिला है। तीन दिन से मंडी में किसी भी खरीद एजेंसी के अधिकारी या फिर खरीद के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी ने संभाल नहीं की है।
मार्केट कमेटी के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि मंडी में मार्केट कमेटी की तरफ से खरीद की सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। मंडी में जो फसल किसान लेकर आ रहे हैं। उनके गेट पास काटे जा रहे हैं। खरीद शुरू करवाने की जिम्मेदारी खरीद एजेंसियों की है। फिलहाल मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई। प्राइवेट बोली पर धान की अन्य वैरायटी की खरीद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें