फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रातभर बिजली कटों ने किया बेहाल, 11केवी लाइन में आई खराबी

विज्ञापन
फोटो 20जेएनडी19-शहर के गोहाना रोड बाईपास पर बिजली लाइन में आए फाल्ट ठीक करते कर्मचारी। राहगीर
विज्ञापन
जींद। भीषण गर्मी और उमस के चलते जिले में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। जिले की दैनिक बिजली खपत 145 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है। बिजली निगम का वितरण तंत्र दबाव में आ गया है। इसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 11 केवी फीडर ओवरलोड हो रहे हैं और बार-बार बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार रात कई स्थानों पर 11 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। निगम की टीमें पूरी रात मरम्मत कार्य में जुटी रहीं लेकिन लगातार बढ़ती शिकायतों के कारण व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी।
शहर के सेक्टर-8, सेक्टर-9, पांडू-पिंडारा पावर हाउस, बोहतवाला, सिंधवीखेड़ा, सीआरएसयू और सिटी फीडर ओवरलोड हो गए। लोड कम करने के लिए कई जगहों पर बिजली कट लगाने पड़े, जबकि कृषि फीडरों की आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में बिजली निगम के सर्कल में करीब 1100 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, फ्यूज उड़ने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें सबसे अधिक रहीं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कई क्षेत्रों में समय पर समाधान नहीं मिल रहा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
रातभर पांच-पांच बार गई बिजली, उमस में जागकर काटी रात
शहर के सेक्टर-6, 7, 8, 9 और 10 के अलावा डिफेंस कॉलोनी, अर्बन एस्टेट, सफीदों रोड, ओम नगर, कृष्णा कॉलोनी, भटनागर कॉलोनी, भारत नगर, राम कॉलोनी, श्याम नगर, संत नगर, कैथल रोड, नरवाना रोड, हकीकत नगर और पटेल नगर में रात के दौरान करीब पांच बार 30-30 मिनट की बिजली कटौती हुई। ग्रामीण इलाकों में भी बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी रात बिना पर्याप्त राहत के बितानी पड़ी। व्यापारियों और छोटे उद्योगों का काम भी प्रभावित हुआ।
एसी-कूलर के बढ़े इस्तेमाल से बढ़ा लोड
बिजली निगम के अनुसार लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस के कारण एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ा है। इससे कई फीडरों पर उनकी क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा है, जिसके कारण ट्रिपिंग और तकनीकी खराबियों की घटनाएं बढ़ रही हैं।
वर्जन
उपभोक्ता अनावश्यक बिजली की खपत से बचें और किसी भी तकनीकी खराबी की सूचना तुरंत शिकायत केंद्र पर दें, ताकि आपूर्ति जल्द बहाल की जा सके। ओवरलोड की समस्या के कारण कट लगाने पड़ रहे हैं। -विनोद पूनिया, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें