फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव बरसोला में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताए डेंगू फैलने के लक्षण व बचाव

विज्ञापन
फोटो 20जेएनडीपी12गांव करोसला में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग के
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत गांव बरसोला में जुलाई माह के डेंगू रोधी माह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू फैलने के लक्षण व बचाव बताए। एमपीएचडब्ल्यू जयवीर नेहरा, अंजू रानी व सुमित कुमारी ने गांव के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। ग्रामीणों को डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव के उपाय तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करना तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकना है। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्टी मच्छर साफ एवं रुके हुए पानी में पनपता हैं। इसलिए घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। घर में कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज की ट्रे, गमले, पशुओं की होदी, पुराने टायर तथा अन्य जल पात्रों की नियमित जांच करें कि उनमें मच्छरों का लार्वा तो नहीं है। इन सभी बर्तनों को सप्ताह में कम से कम एक बार अच्छी तरह साफ करें तथा पानी की टंकियों एवं अन्य जल पात्रों को हमेशा ढक कर रखें, ताकि मच्छर उनमें अंडे न दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें