7 जुलाना 01: बैठक में भाग लेते कुम्हार समाज के लोग। स्रोत: आयोजक
जुलाना। कस्बे के जलघर परिसर में कुम्हार समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुम्हार समाज के प्रधान शमशेर बिरौली ने की। बैठक में समाज के लोगों ने सामाजिक एकता, शिक्षा और समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया।
प्रधान शमशेर बिरौली ने कहा कि जुलाना कस्बे में समाज के लिए एक धर्मशाला का निर्माण करवाया जाए। धर्मशाला नहीं होने के कारण समाज के लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि कस्बे में कुम्हार समाज की अच्छी-खासी संख्या है लेकिन समाज के पास अपनी कोई धर्मशाला नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला बनने से समाज के लोगों को सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उचित स्थान मिल सकेगा। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि कुम्हार समाज की इस पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द धर्मशाला के लिए भूमि उपलब्ध करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।
धर्मशाला का निर्माण समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी। इस मौके पर बैठक में पहुंचे नगर पालिका के चेयरमैन डॉ संजय जांगड़ा ने कहा कि कुम्हार समाज की धर्मशाला बनाने के लिए अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर महेंद्रपाल, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रजापति, राजेश, राजबीर, सुभाष, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।