फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आलू–गाजर की खरीद बढ़ी, टमाटर फिर खाने लगा भाव

Thu, 20 Nov 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी05 : सब्जी मंडी में फड़ पर रखी सब्जियां। संवाद
विज्ञापन
जींद। मौसम बदलते ही आलू, गाजर और मटर की मांग बढ़ गई है। ग्राहकों का रुझान ठंड के मौसम में बनने वाली सब्जियों की ओर बढ़ रहा है जिससे थोक और खुदरा बाजारों में इनकी खपत लगातार तेज हो रही है। वहीं, टमाटर एक बार फिर उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ने लगा है। मंडी में टमाटर की क्रेट जहां कुछ दिन पहले तक 700 रुपये में मिल रही थी, अब वह बढ़कर 1400 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

आलू, गाजर और मटर की सब्जी को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गाजर और मटर की नई फसल आने से इनकी कीमतों में स्थिरता बनी हुई है जिससे खरीदारों का रुझान और बढ़ गया है। प्रतिदिन सुबह से ही इन सब्जियों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ मंडी में उमड़ रही है।
ठंड बढ़ने के कारण घरों में सूप, मिक्सवेज, बैंगन आलू और अन्य व्यंजनों की मांग बढ़ने से आलू गाजर की खपत और तेज हो गई है। टमाटर की बढ़ी कीमत ने बजट बिगाड़ दिया है। कुछ दिनों में टमाटर की कीमतें बढ़ना अब आम बात हो गई है। खरीदार आलू, गाजर, मटर जैसी सब्जियों की ओर ज्यादा झुकाव दिखा रहे हैं जबकि टमाटर की ऊंची कीमतों से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन



टमाटर की कीमत हुई दोगुनी
कुछ दिन पहले टमाटर की क्रेट 700 रुपये की आती थी अब वह दोगुनी 1400 रुपये की हो गई है। टमाटर का हर सब्जी में उपयोग किया जाता है। टमाटर से सब्जी का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं पर सूप की स्टाॅल पर लोग ज्यादातर टोमेटो सूप पीते है। सर्दी में खाई जाने वाली हरी सब्जी में अगर टमाटर का खट्टा-मीठा स्वाद न हो तो सब्जी में कोई मजा नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें