20जेएनडी06 : पंपलेट के माध्यम से लोगों को बीमारियों के बचाव के लिए जागरुक करते हुए। स्रोत विभाग
जींद। बराह कलां गांव में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी की टीम ने डेंगू बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव में सर्वे करते हुए बुखार पीड़ित व्यक्ति की रक्त पट्टिका बनाई और बीमारियों से बचाव संबंधित पंपलेट भी वितरित किए। सुपरवाइजर तेजबीर सिंह ने कहा कि डेंगू को रोकना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों को घरों के आसपास गड्ढे भरने, पानी की टंकियों को ढककर रखने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने और मच्छररोधी दवाओं के प्रयोग की सलाह दी। इस मौके पर जितेंद्र सैनी, संदीप, सोनू, संत कुमार और संजय शर्मा मौजूद रहे।