फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय आईटीआई में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
21जेएनडी19: राजकीय आईटीआई में एनसीसी कैडेट्स पोस्टर दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और सीआर किसान आईटीआई की ओर से विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संस्थान के परीक्षा सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय संस्कार और सामर्थ्य, इनोवेशन और विकास रखा गया था। इसका उद्देश्य युवाओं में रचनात्मक सोच विकसित करना और उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर संयोजक लेफ्टिनेंट नसीब सिंह खटकड़, गतिविधि प्रभारी मेजर जय भगवान दलाल, सीआर किसान आईटीआई के प्राचार्य पवन कुमार सहित स्टाफ सदस्य केवल सिंह जुलानी और मनदीप राज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें