फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुजुर्ग के शव का 24 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
14जेएनडी27-नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन और पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जींद। हसनपुर के पास सडक़ दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत के बाद शव का 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान नागरिक अस्पताल में पुलिसबल तैनात रहा। डीएसपी संजय कुमार ने मृतक परिजनों से बातचीत की और शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया और बिसरा जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव अहिरका निवासी सतीश तथा ओमप्रकाश सोमवार को बाइक पर सवार होकर गांव अलेवा खेतों में स्प्रे करने जा रहे थे। गांव हसनपुर के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकि त्सकों ने ओमप्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल में अच्छे से उपचार नहीं मिला, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। इस पर परिजनों ने रोष जताया और शव उठाने से मना कर दिया। आखिरकार डीएसपी संजय कुमार मृतक परिजनों से मिले और उचित व नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को उठाने को राजी हो गए। शव को मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल लाया गया और चिकित्सक बोर्ड से मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसका बिसरा लैबोरेटरी भेजा गया।

वर्जन

शव का चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। बिसरे को जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया है। बिसरा रिपोर्ट में जो आएगा, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें