फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 25 घंटे बाद हुआ आर्यन के शव का पोस्टमार्टम, एसआईटी गठित

विज्ञापन
22जेएनडी31-पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीणों व आर्यन के परिजनों को लेकर अपिल करते हुए डीएसपी अमित भा
विज्ञापन
नरवाना। ढाकल गांव निवासी युवक आर्यन की हत्या के बाद मंगलवार को 25 घंटे बाद शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले परिजन इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसको लेकर डीएसपी अमित भाटिया ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन तीसरी बार डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजन संतुष्ट हो गए और उसके बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए सहमत हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी भी गठित कर दी है। उनकी टीमें लगातार आर्यन के हत्यारोपियों की तालाश कर रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना था कि यह पूरे गांव का सामूहिक फैसला है, जब तक पांचों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उन्हें सामने नहीं लाया जाता, तब तक वह शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। अस्पताल परिसर में परिजन इस बात को लेकर भी पुलिस के सामने अड़े रहे कि दो नहीं पांचों आरोपियों के नाम एफआईआर में होने चाहिए और गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस तरह ग्रामीणों व परिजनों की डीएसपी के साथ दो दौर की वार्ता भी पूरी तरह से विफल हो गई थी।

बताते चलें कि शहर के एक कोंचिग सेंटर पर पढ़ने आए छात्र आर्यन की दिनदहाड़े बेरहमी से तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। सोमवार सुबह आर्यन कोंचिग केंद्र से कुछ दूरी पर एक होटल में गया। जहां से वह दोपहर बाद निकला तो 5-6 युवक आए और तेजधार हथियारों से हमला करके आर्यन की हत्या कर दी। इस दौरान आर्यन के बचाव में आए दो युवक मंदीप व जसमेर भी घायल हो गए। इस दौरान घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में सारी घटना कैद हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और घायल जसमेर और मंदीप से भी पूछताछ की लेकिन हत्या के कारणों को अब तक भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने आर्यन हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को नामजद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पांचों आरोपियों की पहचान हो गई। मामले में एसआईटी गठित की गई है जो आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगे।
विज्ञापन


-अमित भाटिया, डीएसपी नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें