फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 लाख से बनेगा लितानी रोड अंडरपास पर शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। अंडरपास में बारिश का पानी न भरे, इसको लेकर रेलवे द्वारा अंडरपास पर शेड लगाने का काम शुरू किया है। रेलवे द्वारा शेड लगाने की शुरूआत में उचाना को प्राथमिकता दी गई है। बड़ौदा गांव में अंडरपास पर लगे शेड के बाद अब लितानी रोड पर बने यू आकार के अंडरपास पर शेड बनने का काम शुरू है। यहां पर करीब 20 लाख रुपये के करीब की राशि शेड निर्माण सहित अन्य कार्य पर रेलवे खर्च करेगा।
विज्ञापन

वाहन चालकों, राहगीरों की अंडरपास बनने के बाद यहां भरने वाले बारिश के पानी से छुटकारा दिलाने की मांग की जा रही थी। अंडरपास पर शेड बनाने की मांग जो वाहन चालकों, राहगीर कर रहे थे वो पूरी हो गई है। यहां पर रेलवे द्वारा तेजी से शेड निर्माण का कार्य किया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम में यहां पर जलभराव न हो।

शेड बनने से मिलेगा जलभराव से छुटकारा
लितानी रोड पर बने यू आकार के अंडरपास लाइन पार आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए प्रमुख रास्ता है। दोनों तरफ के अनेकों गांव के वाहन चालकों के अलावा कॉलेज, स्कूल, बैंक, बाजार सहित अन्य जगहों पर आने-जाने के लिए राहगीर अंडरपास से होकर ही गुजरते है। बारिश के मौसम में यहां पर कई-कई फीट पानी भरने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब शैड बनने के बाद यहां पर जो पानी भरने की समस्या राहगीरों, वाहन चालकों को होती है वो दूर होगी।
विज्ञापन


रेलवे ने की मांग पूरी

दलबीर, बलबीर, सुनील ने कहा कि अंडरपास बनने के बाद ही यहां पर शैड बनाने की मांग की जा रही थी ताकि बारिश के मौसम में यहां पर पानी न भरे। रेलवे द्वारा मांग को पूरा करते हुए शैड निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। शैड बनने के बाद जो जलभराव की समस्या थी वो दूर होगी। जिस तरह से कार्य तेजी से चल रहा है उससे जल्दी शैड का काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें