फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्रामीण स्तर दिखे पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली के सकारात्मक परिणाम

Fri, 07 Nov 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी23 : पेपरलेस रजिस्टरी साैंपते हुए एसडीएम। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जुलाना। राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली के सकारात्मक परिणाम अब ग्रामीण स्तर पर भी दिखाई देने लगे हैं। गांव कमाचखेड़ा की सीमा देवी ने पेपरलेस रजिस्टरी करवाई है।
विज्ञापन

एसडीएम होशियार सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई यह प्रणाली नागरिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। अब लोगों को रजिस्टरी करवाने के लिए लंबी प्रक्रियाओं और फालतू कागजी कार्यवाही से गुजरना नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन आवेदन प्रणाली से लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही इससे पारदर्शिता और बढ़ेगी। एसडीएम ने बताया कि अब कोई भी नागरिक इंटरनेट के माध्यम से अपने घर बैठे रजिस्ट्री का आवेदन कर सकता है और निर्धारित तिथि पर कार्यालय में जाकर सरलता से प्रक्रिया पूरी कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें