फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के जल्द निपटान के लिए शुरू किया गया पोर्टल

Tue, 02 Feb 2016 11:52 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 जिला प्रशासन द्वारा जरूरी प्राप्त शिकायतों का यथाशीघ्र समाधान करने के लिए जिला पोर्टल विकसित किया गया है। इसमें डीसी द्वारा मार्क की गई शिकायतें, जिनका समयबद्ध तरीके से निपटान किया जाना जरूरी है, उनको अपलोड किया जाएगा।
डीसी विनय सिंह ने जिला अधिकारियों की मासिक बैठक में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री, राज्य स्तर पर सीएम पोर्टल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 जिला स्तर पर अति जरूरी डाक शिकायतों का निस्तारण करने के लिए इस प्रकार का पोर्टल बनाया गया है। ऐसी शिकायत जो किसी विभागाध्यक्ष को मार्क की गई हैं, उसको डीसी कार्यालय के अधीक्षक पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

शिकायत के अपलोड होते ही एक अलर्ट एसएमएस संबंधित विभाग के अधिकारी के पास जाएगा। यह डेस बोर्ड ई-जींद डाट इन साइट से लिंक रहेगा। यह डेस बोर्ड ऑन लाइन रहेगा और इस पर पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

इस डेस बोर्ड के जरिए डीसी किसी भी मार्क की गई शिकायत की सहज तरीके से मॉनीटरिंग कर सकेंगे और संबंधित अधिकारी को निश्चित समयावधि में शिकायतों का निस्तारण करना पड़ेगा।

कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए दिए निर्देश
 बैठक में डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने कार्यालयों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। वे स्वच्छता को लेकर स्वयं कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे और अगर साफ-सफाई नहीं मिलती है, तो स्वयं कर्मचारी जिम्मेदार होगा।

डीसी ने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए जिला अधिकारियों की बैठक भविष्य में डीआरडीए के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठकों में सभी विभागाध्यक्षों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में भाग लेना होगा। अगर अपरिहार्य कारणों से विभागाध्यक्ष बैठक में भाग नहीं लेता, तो इसकी सूचना पूर्व में डीसी को देनी होगी।
विज्ञापन


 डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया क्षेत्र की पहले से ही पहचान करके सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर ऐहतियाती कदम उठाने के आदेश दिए।

सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ हटाने के दिए आदेश
डीसी ने वन विभाग के अधिकारियों को कहा कि सड़कों के किनारे यातायात में व्यवधान पैदा करने वाले वृक्षों को हटाया जाना चाहिए। सड़क के किनारे कई जगहों पर सूखे हुए पेड़ों के तनेठ खड़े हैं, इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटवाया जाना चाहिए। डीसी ने सर्वे कर सड़कों के किनारों पर सूखे पेड़ों की सूची भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें