फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा: जुलाना में पराली जलाने का सिलसिला जारी, प्रशासन बेखबर

Sat, 26 Oct 2024 12:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद)

सार

जींद प्रशासन द्वारा पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है और किसानों को रोकने के लिए टीमें भी बनाई गई हैं, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस परिणाम देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
खेत में पराली को आग लगाता किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के जुलाना क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और सरकार द्वारा पराली जलाने पर रोक के सख्त निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद किसान धान की फसल के अवशेषों को जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

रात के अंधेरे में जल रही पराली

विज्ञापन

किसान अब प्रशासन की नजरों से बचने के लिए नई रणनीति अपना रहे हैं। वे रात के समय धान के अवशेषों को आग लगाते हैं, ताकि सुबह तक खेत तैयार हो जाए और पराली जलाने के सबूत मिट जाएं। जैसे ही रात होती है, क्षेत्र के खेतों में पराली जलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जुलाना के हांसी रोड समेत कई स्थानों पर धुएं के गुबार नजर आते हैं, जिससे पर्यावरण और वायु की गुणवत्ता पर गहरा असर पड़ रहा है।

प्रशासन की नजर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन द्वारा पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है और किसानों को रोकने के लिए टीमें भी बनाई गई हैं, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस परिणाम देखने को नहीं मिला है। स्थानीय एडिओ (एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ऑफिसर) हेमंत का कहना है कि अभी तक विभाग के पास इस मुद्दे पर कोई सटीक लोकेशन उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्द ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें