फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को बांटने वाली राजनीति नहीं होनी चाहिए : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
18जेएनडी 35: उचाना में संजय खटक के निवास पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। स्रोत : का
विज्ञापन
उचाना। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा विधायक रामकुमार गौतम की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इससे ओमप्रकाश चौटाला के समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट कहा कि विधायक को लीगल नोटिस भेजा जाएगा और सामाजिक माफी के बावजूद मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा। वे उचाना में जजपा कार्यकर्ता संजय खटक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे और पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रामकुमार गौत्तम के बेटे वकील हैं, इसलिए उन्हें कानून की समझ होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला के एडवोकेट जनरल रहे सूर्यकांत शर्मा आज देश के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया हैं और वे ब्राह्मण समाज से आते हैं। ऐसे में समाज को बांटने वाली छोटी और ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार की एनसीआर क्षेत्र में पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों पर संभावित रोक के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब कोई नागरिक 10 साल तक रोड टैक्स जमा करता है तो उसकी गाड़ी हटाने का कानूनी आधार क्या है।
उन्होंने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लगातार यू-टर्न ले रही है और फैसले बार-बार वापस लिए जा रहे हैं जिससे जनता में भ्रम की स्थिति बन रही है।
दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है और मंडियों में गेहूं का उठान भी समय पर नहीं हो पाया है। उन्होंने विपक्षी दलों से एकजुट होकर सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें