फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ईंटल कलां गांव में बनेगा सामुदायिक केंद्र, टेंडर जारी

विज्ञापन
18जेएनडी02: पंचायती राज विभाग कार्यालय जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। ईंटल कलां गांव में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को अब पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं। पंचायती राज विभाग ने निर्माण के लिए 52 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 25 मई को बिड खुलेगी। इसके बाद निर्माण एजेंसी तय होते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। गांव में सामुदायिक केंद्र बनने से सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा।
ग्रामीणों को अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। विवाह समारोह, पारिवारिक कार्यक्रम, पंचायत बैठकें, महिला समूहों की गतिविधियां, युवा कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन एक ही स्थान पर आसानी से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को आर्थिक राहत भी मिलेगी, क्योंकि निजी स्थानों पर होने वाले खर्च में कमी आएगी। गांव में लंबे समय से ऐसे भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कई बार पंचायत और विभागीय अधिकारियों के समक्ष मांग भी रखी गई थी। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर निर्धारित समय में पूरा होगा।
बाक्स
सामुदायिक केंद्र में बैठक हॉल, आवश्यक सुविधाएं, स्वच्छ शौचालय और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिल सके। केंद्र बनने से गांव में सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी और सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आने वाले वर्षों तक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

-कन्यान पोषण, एक्सईन पंचायती राज विभाग जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें