फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रवाल समाज की रैली पर टिकीं राजनीतिक दलों की निगाहें

Sat, 30 Sep 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अर्जुन स्टेडियम में एक अक्तूबर को होने वाली वैश्य संकल्प रैली पर सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें टिकी हुई हैं। रैली में मुख्य रूप से अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री एवं पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, राजीव जैन, सुरेश गर्ग तथा बजरंग दास गर्ग शामिल होंगे।
रैली में पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेताओं को भी शामिल होना था, लेकिन राजनीतिक कारणों से इन नेताओं के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। अब इस रैली में केवल वैश्य समाज के नेता ही शिरकत करेंगे। रैली में जितनी अधिक भीड़ आएगी, उतना अधिक राजनीतिक पार्टियों पर समाज का दबाव बढ़ेगा। यदि रैली में भीड़ कम आई तो फिर वैश्य समाज जिस मकसद के लिए रैली कर रहा है, वह पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में बहुत बड़ा पंडाल लगाया गया है। तीन दिन से कारीगर पंडाल को लगा रहे हैं। इसमें 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि पंडाल के आसपास खाने की व्यवस्था की गई है। रैली की व्यवस्था वैश्य समाज के 100 वालंटियर संभालेंगे। इसके अलावा कई प्रकार की अन्य कमेटियों का भी गठन किया गया है। इनमें साज-सज्जा कमेटी, प्रचार कमेटी, खाना कमेटी, पानी कमेटी, व्यवस्था कमेटी, स्टेज कमेटी शामिल हैं। सभी कमेटियों को उनका काम सौंपा गया है ताकि रैली में किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं हो। भारतीय अग्रवाल समाज जिला प्रधान डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज जींद के इतिहास में पहली बार किसी रैली का आयोजन कर रहा है। प्रदेश की राजनीति में अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए यह रैली की जा रही है।

रैली की सफलता के लिए वैश्य समाज के नेता पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, राजीव जैन, बजरंग दास गर्ग, सुरेश गर्ग, श्रीचंद जैन, राजकुमार गोयल, महावीर कंप्यूटर, सियाराम गोयल, डॉ. रजनीश जैन, ईश्वर गोयल, अशोक गोयल जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


बाक्स

जो पार्टी ज्यादा सीट देगी, उसका होगा समर्थन
राजीव जैन ने कहा राजनीतिक तौर पर वैश्य समाज की अनदेखी हो रही है। रैली के बाद जो भी राजनीतिक पार्टी उनके समाज को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देगी, समाज उसका समर्थन करेगा। किस पार्टी के साथ क्या समझौता करना है, इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो रैली के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों से बातचीत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें