फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिसकर्मियों ने युवाओं के साथ खेला मैच, नशे के विरोध में किया जागरूक

Wed, 13 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव मंडोरा व कंवाली में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत पुलिस के अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। डीसीपी (वेस्ट) विजय कुमार के नेतृत्व में पहुंचे अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने युवाओं के साथ क्रिकेट और वालीबाॅल खेला।
विज्ञापन


डीसीपी विजय कुमार ने कहा कि युवाओं और खेलों का मेल रहा है। कुछ समय से युवाओं में नशे की प्रवृति बढ़ती जा रही है जो गंभीर विषय है। युवाओं का नशे की गिरफ्त में चला जाना उनके भविष्य और घर-परिवार को तो तबाह करता है ही साथ ही यह अपराध को भी जन्म देता है। डीसीपी ने ग्राम पंचायतों से भी गांवों के खेल स्टेडियमों में सफाई करवाकर खिलाड़ियों के लिए खेलों का सामान उपलब्ध करवाने की बात कही। इस दौरान एसीपी जीत सिंह बेनीवाल, खरखौदा थाना प्रभारी सुनील कुमार व गांव प्रहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें