फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन के सहारे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
shimla police
विज्ञापन
 दालमवाला स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र वर्मा से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी कड़वा उर्फ पुनीत का पुलिस को फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा। आरोपी कड़वा ने जिस मोबाइल से धमकी दी थी उसकी लोकेशन के आधार पर सुराग लगाने के प्रयास में पुलिस लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों का गठन किया और आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की, लेकिन रविवार देर शाम तक पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई। सदर थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। जो संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। प्राचार्य सुरेंद्र वर्मा को पुलिस ने पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई है। सोमवार स्कूल टाइम में पुलिस की पीसीआर तैनात रहेगी। 11 सितंबर गांव दालमवाला के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र वर्मा के पास गांव दामलवाला के आरोपी कड़वा उर्फ पुनीत ने फोन करके एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 14 सितंबर को पुलिस ने कड़वा उर्फ पुनीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन मामला दर्ज होने के अगले ही दिन बदमाश कड़वा हथियार से लैस होकर स्कूल में घुस गया। स्कूल में प्राचार्य के नहीं मिलने पर स्कूल स्टाफ को धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने आश्वासन देकर ताला खुलवाया था।
विज्ञापन


आज ग्रामीणों का अल्टीमेटम होगा समाप्त
 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। इस पर ग्रामीणों ने सोमवार तक समय दिया था और चेताया था कि अगर सोमवार तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया फिर से ताला जड़ दिया जाएगा।

नहीं जाऊंगा स्कूल
प्राचार्य सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, वह दामवाला के स्कूल में नहीं जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी होने तक वह जींद में डीईओ कार्यालय में अपनी हाजिरी लगाएंगे। धमकी मिलने के बाद से उसके परिवार में डर का माहौल बना है। इसलिए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें