फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग को थाना ले गई पुलिस, गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप

Thu, 30 Mar 2023 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)

सार

परिजनों ने डायरेक्टर नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड को शिकायत की है। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि स्कूल में बाहरी बच्चों ने जाकर बैग में मोबाइल चोरी कर लिए थे, जिनके मोबाइल चोरी हुए थे उन्होंने उन बच्चों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफीदों। सिंघाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गांव रोहड से आए 12वीं के परीक्षार्थियों के मोबाइल चोरी होने के आरोपों में गांव के ही एक 11 वर्षीय बालक को डायल 112 पुलिस उठाकर ले गई। इसके बाद और उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। नाबालिग के परिजनों ने मामले की शिकायत डायरेक्टर नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड नई दिल्ली को दी है। परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उपमंडल के गांव सिंघाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं का इतिहास का पेपर था। स्कूल में उपमंडल के गांव रोहड़ के बच्चे परीक्षा देने के लिए आए थे। उनमें कुछ बच्चे अपने साथ बैग और मोबाइल फोन लेकर आ गए, जिस पर परीक्षा केंद्र अधीक्षक व स्कूल प्रशासन ने बैग साथ रखने की अनुमति नहीं दी।

बच्चों ने अपने मोबाइल बैग में रखकर स्कूल या उसके आसपास कहीं रख दिए। जब वे परीक्षा देकर बाहर आए तो उनके बैग में मोबाइल नहीं मिले। सूचना पाकर डायल 112 मौके पर पहुंची और एक बच्चे को अपने साथ ले आई और शाम करीब 8 बजे बच्चे को वापस गांव में उसके घर छोड़ गई। उस बच्चे के परिजनों का कहना था कि उनके बच्चे ने किसी प्रकार की कोई चोरी नहीं की है और पुलिस उनके नाबालिग बच्चे को नाजायज तौर पर उठाकर ले गई है और गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन


राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य जगमहेंद्र रेढू का कहना है कि परीक्षा के बाद बच्चों ने अपने बैग में मोबाइल ढूंढे तो वे नहीं मिले। बच्चों ने उनसे सीसीटीवी फुटेज जांच करने के लिए कहा था, जिस पर उन्होंने फुटेज की जांच करने के लिए उनके स्कूल के टीचरों, परिजनों व मौजिज लोगों को साथ लाने के लिए कहा था, लेकिन आज फुटेज की जांच कराने के लिए नहीं आए।

अगर कोई आता है तो वे फुटेज की जांच करवा देंगे। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि स्कूल में बाहरी बच्चों ने जाकर बैग में मोबाइल चोरी कर लिए थे, जिनके मोबाइल चोरी हुए थे उन्होंने उन बच्चों को पकड़ लिया था और वहां पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। बच्चों को नाबालिग व उनके भविष्य को देखते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। बच्चे के साथ पुलिस के द्वारा कोई मारपीट व गाली-गलौज नहीं की गई। बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें