फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा की सूचना पाकर पहुंचे पुलिस कर्मियों को घेरा

विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
गांव मालवी में झगड़ा सुलझाने गए पुलिस कर्मचारियों का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई व गाली-गलौज की। बाद में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। पुलिस ने गांव के दस लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस कर्मचारियों पर हाथापाई व गाली- गलौज करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम को मालवी गांव के बहादुर व मंगल के परिवार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसकी शिकायत महिला हेल्प लाइन पर की गई। महिला हेल्पलाइन ने इस बारे में जुलाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मालवी गांव में झगड़े को सुलझाने के लिए गई। पुलिस की पीसीआर गांव में पहुंची तो दर्जनों लोग वहां पर जमा हो गए और पुलिस का घेराव कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई व गाली-गलौच किया। सूचना पाकर और पुलिस बल गांव में पहुंचा और मामले को शांत करवाया। इसी मामले में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस कर्मचारियों पर हाथापाई व गाली-गलौच करने के आरोप में मालवी गांव के विनोद, अजीत, रमेश, दीपक, रविंद्र, अजय, छोटा, बंटी, देश सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मालवी गांव के बहादुर की शिकायत आई थी कि उसकी पत्नी सुमन के साथ बदतमीजी की है। पुलिस जांच के लिए गांव में मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस के साथ हाथापाई व गाली-गलौज किया। पुलिस ने पुलिसकर्मी हरिकिशन की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- रामनिवास, जुलाना थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें