फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनैतिक कार्यों की सूचना पर हो होटल पहुंची पुलिस

Thu, 02 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी18 : होटल पर रेड करने पहुंची पुलिस। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। पटियाला-दिल्ली नेशनल हाइवे पर बस स्टैंड का पास स्थित सुभाष नगर मार्कीट के होटल सूर्या में वीरवार को पुलिस ने दबिश दी। सूचना मिली थी कि इस होटल में जलपान के नाम पर कुछ अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं।
विज्ञापन

डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल की जांच की। करीब पौने घंटे तक पुलिस होटल के भीतर रही और वहां से एक युवक और तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। शहर थाना पुलिस ने जब पूरे मामले की गहनता से जांच की तो कोई भी ऐसा तथ्य सामने नहीं आया जिससे अनैतिक कार्यों की पुष्टि हो सके।
पुलिस ने बताया कि युवक और महिलाएं सामान्य तौर पर ही होटल में आए थे। इसलिए पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। घटना के दौरान होटल और आसपास क्षेत्र में काफी भीड़ जमा हो गई थी। लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं चलने लगीं। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला केवल संदेह के आधार पर कार्रवाई का था।
विज्ञापन


सिटी एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि
होटल सूर्या में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। जिस पर डायल-112 की टीम भेजी गई और तीन महिलाओं और एक युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला जिसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें