फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 6 दिन पहले मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त कर पकड़े तीन हत्यारे

Thu, 28 Nov 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी 33: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए हत्या के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। छह दिन पहले सफीदों रोड पर गांव पाजू कलां के पास मिले अज्ञात शव की सफीदों सदर थाना पुलिस ने पहचान कर तीन आरोपियों को काबू किया है। व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या की गई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को काबू किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश में बिजनौर चांदपुर थाना क्षेत्र के सिंगागोली हाल आबाद खानसर चौक निवासी अर्जुन, पेमल व शबनम के रूप में हुई है। आरोपियों में दो महिलाओं को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया, जबकि आरोपी अर्जुन को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड पर आरोपी से हत्या करने के कारणों का पता लगाया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ झुग्गी में रहता है। बनवारी उर्फ कल्लू उनके पास आया व उन्हीं के पास झुग्गी डाल कर रहने लगा। आरोपी अर्जुन व मृतक बनवारी उर्फ कल्लू दोनों भीख में मिले पैसों की शाम को शराब पीते थे। करीब छह महीने पहले अर्जुन की बहन व बनवारी वहां से भाग गए थे। कुछ दिन पहले वापस आ गए थे। पुलिस ने चौकीदार सत्यवान के बयान पर थाना सदर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक दीपक द्वारा जांच के दौरान मृतक की जेब से एक पर्ची मिली, जिसमें एक मोबाइल नंबर लिखा था। इससे संपर्क करके के बाद मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के बनवारी लाल के रूप में हुई। सीआईए स्टाफ सफीदों इंचार्ज उप निरीक्षक कमल सिंह की टीम के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें