फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से पीट पीटकर युवक की हत्या

Sat, 13 Dec 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुरानी रंजिश में एक युवक की गांव सिंधवीखेड़ा में पीट पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार शाम को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के पिता के अनुसार दोनों पहले दोस्त थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव सिंधवीखेड़ा निवासी अमित (28) बृहस्पतिवार शाम को गांव के रजवाहा नंबर तीन पर लगे हैंडपंप से पानी लेने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही प्रदीप ने उसका रास्ता रोककर उस पर डंडों से हमला दिया। इस दौरान प्रदीप ने अमित के सिर और छाती पर गंभीर चोटें मारीं। परिजनों ने घायल अमित को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।

 चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे रोहतक के बजाए हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे, कि हांसी के निकट पहुंचते ही अमित की मौत हो गई। मृतक के पिता दल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी प्रदीप और अमित दोनों दोस्त थे। लगभग ढाई साल पहले आरोपी प्रदीप की रिश्तेदारी में एक लड़की लापता हो गई थी। लड़की लापता होने पर अमित पर परिजनों ने आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में लड़की लौट आई थी और पंचायती तौर पर मामले को शांत कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदीप अमित से रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार शाम को डंडों से अमित की जबरदस्त पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता दल सिंह की शिकायत पर गांव सिंधवीखेड़ा निवासी प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें