फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर दिया जहर

Sat, 04 Oct 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रोहढ़ में पति और सास द्वारा महिला को बंधक बनाकर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने आरोप लगाया कि पति और सास ने पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव रोहढ़ निवासी स्वर्ण कौर ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गांव रोहढ़ निवासी कुलदीप के साथ हुई थी।

पीड़िता ने बताया कि सास बलबीर कौर और पति उसे आए दिन किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित और मारपीट करते रहते थे।

 लेकिन वह उनकी प्रताड़ना को लगातार सहन करती रही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक अक्टूबर की सुबह कुलदीप ने उसकी डंडों से पिटाई की।

रात को जब वह सोने की तैयारी कर रही थी तो कुलदीप तथा सास बलबीर कौर ने उसे बंधक बना लिया और घर में रखा कीटनाशक पिला दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव रोहढ़ निवासी पति कुलदीप और सास बलबीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


लेन-देन से परेशान युवक ने जहर निगलकर की आत्महत्या
पिल्लूखेड़ा। पैसे के लेन-देन को लेकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों पर प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव कालवा निवासी नीलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति होशियार सिंह परिवार सहित पिल्लूखेड़ा मंडी में रहते थे और गांव कालव में पशुओं की डेयरी चलाते थे।

इस दौरान गांव भूरायण निवासी सुरेंद्र, गांव बनियाखेड़ा निवासी गुरदायल सिंह, गांव कालवा निवासी सत्यवान के साथ पैसे का लेन-देन था।

पैसे के लेन-देन को लेकर तीनों उसके पति होशियार सिंह को प्रताड़ित करते थे। उनकी धमकियों के चलते वह परेशान रहते थे। बृहस्पतिवार शाम को वह चाय पीकर घर से निकला थे।

थोड़ी देर के बाद सूचना मिली रेलवे फाटक के निकट उनका शव पड़ा हुआ है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीनों लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलम की शिकायत पर गांव भूरायण निवासी सुरेंद्र, गांव बनियाखेड़ा निवासी गुरदायल, गांव कालवा निवासी सत्यवान के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले के जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने तीन लोगों पर आरोप लगाए है। उसी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें