फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशे के आदी बेटे ने पिता को पेट्रोल डालकर आग लगाई न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। लजवाना खुर्द गांव में नशेड़ी बेटे ने पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसमें वह बुरी तरह से झुलस गए। उसके छोटे बेटे ने तुरंत आग बुझाई और उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां से दीपक उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। आरोपी युवक अपने पिता से जमीन ठेका के रुपये मांग रहा था और उसके पिता ने पैसे देने से मना कर दिया था।
लजवाना खुर्द गांव निवासी 58 वर्षीय सतबीर के दो बेटे हैं, जो कि अविवाहित हंै।
उसका बड़ा बेटा 30 वर्षीय अनिल नशे का आदी है और छोटा बेटा दीपक खेती-बाड़ी कर अपना पालन-पोषण कर रहा है। वीरवार रात 12 बजे अनिल नशे में घर पहुंचा और सो रहे उसके पिता को उठाया। फिर उसने उसके पिता से जमीन के ठेके के रुपये देने को लेकर झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसका छोटा दीपक भी उठ गया और उसने बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद दीपक किसी के साथ फोन पर बात करने दूसरे कमरे में चला गया तभी अनिल पेट्रोल लेकर लाया और आते ही अपने पिता पर डाल दिया। इसके बाद उसको आग लगा दी। उसके द्वारा शोर मचाने पर दीपक मौके पर पहुंचा और आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दीपक तुरंत अपने पिता को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां से दीपक उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें