फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएमओ ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से मांगी इंप्लांट व दवाइयों की सूची

विज्ञापन
22जेएनडी02: नागरिक अस्पताल में आयुष्मान शिविर के तहत मरीजों के पंजीकरण के लिए बनाया गया काउंटर।
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में आयुष्मान पैनल में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऑपरेशन के लिए प्रत्येक मरीज के लिए अलग-अलग उपकरण खरीदने पड़ रहे हैं जिसके कारण खर्च ज्यादा आ रहा है। इस समस्या को देखते हुए पीएमओ ने सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों को इम्पलांट व दवाइयों की आगामी छह माह की सूची मांगी है।
विज्ञापन


अब छह माह तक प्रयोग होने वाले उपकरणों को टेंडर प्रक्रिया से खरीदा जाएगा, ताकि यह रेट में भी सस्ते पड़ें। किसी भी समय आने वाले आयुष्मान कार्ड धारकों को उपचार दिया जा सके। इसके लिए समय पर इम्पलांट व दवाइयाें का इंतजार नहीं करना पड़े।

आगामी दो दिन तक सूची पीएमओ कार्यालय में देनी होगी। आयुष्मान योजना के मरीजों को सरकार के निर्देशानुसार सभी इम्पलांट, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान निशुल्क दिया जाएगा। ऐसे में कई बार सामग्रियां समय रहते उपलब्ध नहीं हो पाती और आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


सामान की सूची समय पर जमा होने से अस्पताल प्रशासन को खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया को बिना देरी संचालित करने में मदद मिलेगी। इसके बाद अस्पताल में किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को देरी न हो और उपचार निर्बाध रूप से चल सके।

यदि अस्पताल में किसी दवाई की उपलब्धता नहीं है तो हरियाणा सरकार द्वारा संचालित जन औषधि केंद्र के माध्यम से खरीदा जा सकता है। इसके लिए भी संबंधित विभागीय डॉक्टरों को प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक विवरण उपलब्ध करवाना होगा ताकि दवाइयों की कमी मरीजों के उपचार में बाधा न बन सके।
विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी इस कार्य में कोताही बरतता है या समय पर सामान की सूची नहीं देता तो इसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी उसी अधिकारी की होगी। सभी विभागों को आदेशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें