फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएम श्री राजकीय विद्यालय लोधर ने खंड स्तरीय खेलकूद में जीते 31 पदक

Sun, 26 Jul 2026 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी25: खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
उचाना। राजीव गांधी खेल स्टेडियम खरकभूरा में 21 से 24 जुलाई तक खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय ने कुल 31 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, नौ रजत और 10 कांस्य पदक अपने नाम किए। 41 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय ने खंड उचाना में सर्वाधिक 31 पदक हासिल किए। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। शारीरिक शिक्षक एवं प्रवक्ता मनरूप मोर ने इसे मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर सर्वाधिक पदक जीतना गौरव की बात है।
विद्यालय के प्राचार्य बटुकेश्वर दत्त ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने टीम इंचार्ज मनरूप मोर के प्रयासों की सराहना की। राजबीर पीटीआई, नर्सरी कोच बिजेंद्र सिंह और एस्कॉर्ट शिक्षिकाओं राजेश व सोनिया के योगदान को भी सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें