जींद। राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने रविवार को गोहाना रोड स्थित जेपी गोल्ड होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद आगमन प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के लिए ऐतिहासिक होगा।
रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई हैं। जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस खाते खुलवाने का उस समय विरोध हुआ लेकिन बाद में इन्हीं खातों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में देश तेजी से बढ़ रहा है।
बताया कि 10 कोच वाली यह ट्रेन 1200 किलोवाट क्षमता की होगी। निर्धारित रूट पर चार फेरे लगाएगी। एक बार में करीब 2600 यात्री सफर कर सकेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री की जींद रैली भी इको-फ्रेंडली होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी, सीएम के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया कोआर्डिनेटर सन्नी मग्गू मौजूद रहे।