24जेएनड39-मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए भारत विकास परिषद नरवाना के सदस्य।
शहर के एक निजी स्कूल में भारत विकास परिषद नरवाना शाखा की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा सचिव राजेश टांक ने बताया कि इंडिया बुक रिकॉर्ड धारी जयस्वी जगमेल, धनुर्विद्या निपुण सोनाक्षी और स्केटिंग खेलो इंडिया टीम के खिलाड़ी प्रिया को सम्मानित किया गया।
टांक ने कहा कि जिमनास्टिक में इंडिया बुक रिकॉर्ड धारी जयस्वी जगमेल, सोनाक्षी ग्रेड 10 को धनुर्विद्या में नेशनल लेवल पर सीबीएसई गेम्स में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर व प्रिया को नेशनल लेवल पर प्रथम स्थान और खेलो इंडिया में चयनित होने की खुशी में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ जयस्वी जगमेल को नकद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष संजय सिंगला, कोषाध्यक्ष जयपाल बंसल, प्रेरणा कौशिक, प्रोफेसर जगमेल सिंह व अमनदीप भी मौजूद रहे।