24जेएनडी48: किसान नेता डल्लेवाल से पंजाब पुलिस के अधिकारी मिलने पहुंचे। स्रोत किसान
- फोटो : परियोजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान अतिथि व अधिकारी।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को दो महीने शुक्रवार को पूरे होने पर किसानों ने आज के दिन को ऐतिहासिक सत्याग्रह बताया। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती। खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन जारी रहेगा।
अभिमन्यू कोहाड़ ने कहा कि 26 जनवरी के कार्यक्रम की तैयारियां देशभर में चल रही हैं। देशभर में किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर होंगे। तमिलनाडु-कर्नाटक में 70 से अधिक जगहों पर, पंजाब-हरियाणा में सैंकड़ों स्थानों पर और अन्य राज्यों में भी बड़े स्तर पर किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर होंगे। मध्यप्रदेश के अशोक नगर में बड़ी मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि 13 फरवरी से चल रहा किसान मोर्चा पूर्ण तौर पर किसानों की मांगों पर केंद्रित है और किसी अन्य मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। डल्लेवाल से मिलने के लिए पंजाब पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।