जींद। खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को 15 अगस्त से हाजिरी नर्सरी पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। इसके लिए खेल विभाग हरियाणा के महानिदेशक ने प्रदेश के सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
महानिदेशक ने निर्देश जारी किए हैं कि विभागीय प्रशिक्षकों, सरकारी शिक्षण संस्थानों और ग्राम पंचायतों में संचालित खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को प्रतिदिन की हाजिरी पोर्टल पर अपडेट करेंगे। इसके लिए नर्सरी संचालकों को बायोमीट्रिक मशीन खरीदनी होगी।
खिलाड़ियों को हाजिरी के आधार पर ही डाइट राशि मिलती है। खिलाड़ी को महीने में 22 हाजिरी जरूरी है। इस सत्र में जिले में 60 खेल नर्सरियां सरकारी स्कूलों और ग्राम पंचायतों में चल रही है।
इसके अलावा 28 विभागीय खेल प्रशिक्षण संस्थान हैं। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खेल विभाग की ओर से 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये की राशि दी जाती है।
इन ग्राम पंचायतों को मिली खेल नर्सरी
स्कूल का नाम-खेल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईगराह एथलेटिक्स
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीबीपुर फुटबॉल
खेल युवा संगठन लिजवाना कलां कुश्ती
ग्राम पंचायत रामराय स्विमिंग
राजकीय प्राइमरी स्कूल नगूरां कुश्ती
दनौदा खुर्द जूडो
ग्राम पंचायत देवरड़ बॉक्सिंग
कालवा स्पोट्र्स अकादमी बॉक्सिंग
ग्राम पंचायत बड़ौदी एथलेटिक
ग्राम पंचायत ढाकल कुश्ती
ग्राम पंचायत खरकरामजी कबड्डी
हथवाला स्टेडियम कबड्डी
मिनी स्टेडियम अकालगढ़ कबड्डी
ग्राम पंचायत करेला एथलेटिक
ग्राम पंचायत उझाना एथलेटिक
ग्राम पंचायत जैजैवान एथलेटिक
ग्राम पंचायत ढाकल एथलेटिक
नगर परिषद नरवाना आर्चरी
ग्राम पंचायत उझाना फुटबॉल
ग्राम पंचायत झमोला कबड्डी
इन सरकारी स्कूलों को अलॉट हुई खेल नर्सरियां
स्कूल का नाम-खेल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईगराह कुश्ती
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईगराह कबड्डी
राजकीय कन्या हाई स्कूल बीबीपुर हैंडबॉल
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीदों वेटलिफ्टिंग
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उझाना वॉलीबॉल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना हॉकी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामराय स्विमिंग
आरोही मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हसनपुर कुश्ती
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखां फुटबॉल
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुमरखां खुर्द हॉकी
राजकीय हाई स्कूल पांडू पिंडारा बॉक्सिंग
राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगूरां कुश्ती
राजकीय हाई स्कूल डूमरखां कलां फुटबॉल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपगढ़.जीतगढ़ आर्चरी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां आर्चरी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां फुटबॉल
राजकीय स्कूल पोंकरी खेड़ी कबड्डी
भगत सिंह स्पोट्र्स अकादमी कुश्ती
राजकीय मिडिल स्कूल अशरफ गढ़ हैंडबॉल
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुलाना बास्केटबॉल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली बास्केटबॉल
पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधर एथलेटिक
शहीद राममेहर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भौंगरा वुशू
आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल घसो खुर्द बॉक्सिंग
राजकीय मिडिल स्कूल जुल्हेड़ा कबड्डी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां वॉलीबॉल
राजकीय मिडिल स्कूल ईगराह नेटबॉल
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीदों हॉकी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस कॉलोनी बास्केटबॉल
राजकीय मिडिल स्कूल गोसाईंखेड़ा वुशू
वर्जन
खेल विभाग की ओर से जारी पत्र में ग्राम पंचायतों और सरकारी स्कूल में जो नर्सरी अलॅाट हुई हैं उन्हें बायोमीट्रिक मशीन खरीदनी होगी। खिलाड़ी नर्सरियों में प्रैक्टिस कर रहे हैं उन्हें प्रशिक्षकों की ओर से हर रोज की हाजिरी नर्सरी पोर्टल पर अपडेट करनी होगी और किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते।
रामपाल हुड्डा, जिला खेल अधिकारी जींद।