संवाद न्यूज एजेंसी
रामराय। घिमाना गांव का खेल मैदान मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बदहाल है। पीने के पानी, शौचालय और चाहरदीवारी जैसी सुविधाएं नहीं होने से यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
खिलाड़ी सौरव, विकास, आकाश, दीपांशु, विशाल, अमन, दीपेश, रमन, जगदेव, प्रियांशु, रविंद्र, प्रदीप, योगेश, दीपक, करण, अजय और राकेश ने बताया कि गर्मी में उन्हें दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है। मैदान में शौचालय नहीं होने से सुबह और शाम अभ्यास के दौरान दिक्कत होती है। चाहरदीवारी नहीं होने के कारण आवारा पशु मैदान में घुसकर खेल मैदान और खेल सामग्री को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं शाम के समय असामाजिक तत्वों के जमावड़े से खिलाड़ियों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।
बरसात में मैदान कीचड़ जमा हो जाता है जिससे खेल गतिविधियां ठप हो जाती हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि पंचायत और खेल विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
19जेएनडी16: घिमाना गांव का बदहाल खेल का मैदान। संवाद