जींद। जिले की खेल नर्सरियों में तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को पिछले साल की डाइट राशि अभी तक नहीं मिली है और न ही कोच का भुगतान हुआ है। पिछले साल जिले में कुल 110 खेल नर्सरियां थीं, जिसमें 82 निजी और 28 सरकारी खेल नर्सरियां अलॉट थी। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। जबकि इस साल के सत्र में भी सरकारी खेल नर्सरियां तो अलॉट हो चुकी हैं और निजी खेल नर्सरियां अलॉट होना बाकी हैं।
खेल विभाग की ओर से 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2 हजार की राशि दी जाती है, लेकिन सरकार की ओर से बजट जारी नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को डाइट राशि और कोच को मानदेय नहीं मिल पाया है। ऐसे में खिलाड़ी और कोच राशि आने का इंतजार कर रहे हैं।
जिले में इस सत्र में इन सरकारी स्कूलों को अलॉट हुई खेल नर्सरियां
स्कूल का नाम-खेल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईगराह-कुश्ती
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईगराह-कबड्डी
राजकीय कन्या हाई स्कूल बीबीपुर-हैंडबॉल
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीदों-वेटलिफ्टिंग
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उझाना-वॉलीबॉल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना-हॉकी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामराय-स्वीमिंग
आरोही मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हसनपुर-कुश्ती
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखां-फुटबॉल
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुमरखां खुर्द-हॉकी
राजकीय हाई स्कूल पांडू पिंडारा-बॉक्सिंग
राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगूरां-कुश्ती
राजकीय हाई स्कूल डूमरखां कलां-फुटबॉल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपगढ़-जीतगढ़-आर्चरी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां-आर्चरी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां-फुटबॉल
राजकीय स्कूल पोंकरी खेड़ी-कबड्डी
भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी-कुश्ती
राजकीय मिडिल स्कूल अशरफ गढ़-हैंडबॉल
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुलाना-बास्केटबॉल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली-बास्केटबॉल
पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधर-एथलेटिक्स
शहीद राममेहर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भौंगरा-वुशू
आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल घसो खुर्द-बॉक्सिंग
राजकीय मिडिल स्कूल जुल्हेड़ा-कबड्डी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां-वाॅलीबॉल
राजकीय मिडिल स्कूल ईगराह-नेटबॉल
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीदों-हॉकी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस कॉलोनी-बास्केटबॉल
राजकीय मिडिल स्कूल गोसाईंखेड़ा-वुशू
इन ग्राम पंचायतों को मिली खेल नर्सरी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईगराह-एथलेटिक्स
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीबीपुर-फुटबॉल
खेल युवा संगठन लिजवाना कलां-कुश्ती
ग्राम पंचायत रामराय-स्वीमिंग
राजकीय प्राइमरी स्कूल नगूरां-कुश्ती
दनौदा खुर्द-जुडो
ग्राम पंचायत देवरड़-बॉक्सिंग
कालवा स्पोट्र्स अकादमी-बॉक्सिंग
ग्राम पंचायत बड़ौदी-एथलेटिक्स
ग्राम पंचायत ढाकल-कुश्ती
ग्राम पंचायत खरकरामजी-कबड्डी
ृहथवाला स्टेडियम-कबड्डी
मिनी स्टेडियम अकालगढ़-कबड्डी
ग्राम पंचायत करेला-एथलेटिक्स
ग्राम पंचायत उझाना-एथलेटिक्स
ग्राम पंचायत जैजैवान-एथलेटिक्स
ग्राम पंचायत ढाकल-एथलेटिक्स
नगर परिषद नरवाना-आर्चरी
ग्राम पंचायत उझाना-फुटबॉल
ग्राम पंचायत झमौला-कबड्डी
जल्द ही मिलेगी राशि
खेल विभाग की ओर से अभी पिछले सत्र के खिलाड़ियों और सभी कोच का मानदेय और डाइट राशि नहीं मिली है। पिछले दिनों विभाग ने खिलाड़ियों और कोच की जानकारी मांगी थी, जिन्हें डाइट राशि या कोच को भुगतान नहीं हुआ है। जैसे ही खिलाड़ियों की डाइट राशि या कोच का मानदेय आएगा तो उन्हें अवगत करवा दिया जाएगा।
-रामपाल हुड्डा, जिला खेल अधिकारी जींद।