फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बायोमीट्रिक मशीन में हाजिरी नहीं लगने से खिलाड़ी व कोच परेशान

विज्ञापन
09जेएनडी10-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खिलाड़ियों की बायोमैट्रिक मशीन से
विज्ञापन
जींद। बायोमैट्रिक मशीन से खिलाड़ियाें को हाजिरी लगाने में परेशानी आ रही है। तकनीकी खामियों के चलते मशीन से खिलाड़ियों की हाजिरी अपडेट नहीं हो पा रही है। इससे खिलाड़ी व कोच परेशान हैं। कोच व खिलाड़ियों का कहना है कि बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने में ज्यादा समय लग जाता है। कई बार सभी खिलाड़ियों की हाजिरी मशीन से लग भी नहीं पाती।
विज्ञापन

इस कारण खिलाड़ियों की प्रैक्टिस भी बाधित होती है। ऐसे में जिन खिलाड़ियों की हाजिरी नहीं लग पा रही है, उन्हें हाजिरी अपडेट करवाने को लेकर संशय है। खिलाड़ियों का कहना है कि अगर उनकी हाजिरी अपडेट नहीं होती है तो उन्हें मिलने वाली डाइट राशि पर असर पड़ सकता है।
हाजिरी के आधार पर ही डाइट राशि मिलती है। खिलाड़ी को महीने में 22 दिन हाजिरी लगानी अनिवार्य है। खेल विभाग की ओर से पिछले दिनों बायोमैट्रिक मशीन से माध्यम से हाजिरी लगवाने के निर्देश आए थे।
विज्ञापन

इसके लिए नर्सरी संचालकों को बायोमीट्रिक मशीन खरीदने के निर्देश दिए गए थे। इस सत्र में जिले में 60 सरकारी स्कूलों और ग्राम पंचायतों में खेल नर्सरियां चल रही हैं। बायोमीट्रिक मशीन में खिलाड़ियों को हाजिरी लगाने में परेशानी हो रही है। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
खेल विभाग की ओर से 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये की राशि दी जाती है। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ियों की हाजिरी को लेकर जो दिक्कत आ रही है, उसके बारे में मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा गया है। मुख्यालय से जो निर्देश आएंगे, उसके हिसाब से खिलाड़ियों को अवगत करवा दिया जाएगा। अभी साथ-साथ में खिलाड़ियों की हाजिरी रजिस्टर में भी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें