फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लघु सचिवालय में 30 रुपये की थाली, कल्पना क्लस्टर ने लगाए दो स्टॉल

विज्ञापन
09जेएनडी28-लघु सचिवालय परिसर में भोजन की थाली परोसते हुए महिला। संवाद
विज्ञापन
सुखदेव सिंह
विज्ञापन


नरवाना। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) के तहत संचालित कल्पना क्लस्टर ने मंगलवार को नरवाना के लघु सचिवालय परिसर में किफायती भोजन की सुविधा शुरू की। इस पहल के तहत दो जगहों पर स्टॉल लगाए गए हैं जहां महज 30 रुपये में राजमा, चावल, कढ़ी, चावल और छोले-चावल की थाली उपलब्ध कराई जा रही है।

इस दौरान खंड क्लस्टर कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रकाश ने बताया कि यह कदम पूरी तरह से महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कल्पना क्लस्टर के तहत काम करने वाली सभी महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

यह महिलाएं न सिर्फ अपनी आजीविका कमा रही हैं बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी अग्रसर हैं। उन्होंने बताया कि स्टॉल पर सिर्फ 30 रुपये में थाली उपलब्ध कराने का उद्देश्य यह है कि लघु सचिवालय में अपने-अपने काम से आने वाले लोग कम कीमत पर भरपेट और सादा भोजन कर सकें।
चंद्र प्रकाश ने कहा कि उन्होंने थाली की कीमत बहुत कम रखी है ताकि आम आदमी भी इसे आसानी से खरीद सके और गुणवत्तापूर्ण घर जैसा भोजन कर सके। साथ ही इससे महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा और उनके आत्मनिर्भरता के सपने को मजबूती मिलेगी।
लोगों को बाहर महंगा खाना खाने की बजाय अब परिसर में ही कम कीमत पर स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध होगा। नरवाना में वर्तमान में दो क्लस्टर बनाए गए हैं। इनमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है।
इन महिलाओं में प्रधान संदीप कौर, सचिव रीना, कामता, सुमन, रितु, दर्शन, कमलेश, बलजीत, प्रकाश और सुनीता शामिल हैं। ये सभी महिलाएं एनएसआरएलएम के अंतर्गत अपने-अपने समूहों के जरिए काम कर रही हैं और रोजाना की मेहनत से न केवल घर का खर्च चला रही हैं बल्कि समाज में एक मिसाल भी कायम कर रही हैं।

बाक्स

सुबह 11 से दोपहर बाद चार बजे तक खाने की सुविधा

स्टॉल प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर बाद चार बजे तक संचालित होंगे। इससे तहसील, अदालत और अन्य सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। अब उन्हें बाहर महंगे रेस्तरां या अस्वस्थकर भोजन की बजाय परिसर में ही सस्ता, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिल सकेगा।

बाक्स

लोगों ने की पहल की सराहना

स्थानीय लोगों का कहना है कि लघु सचिवालय में इस प्रकार की सुविधा लंबे समय से जरूरी थी। अदालतों और दफ्तरों में आने वाले लोग अक्सर महंगे होटलों और ठेलों का सहारा लेते थे। अब इस स्टॉल से उन्हें कम कीमत पर सस्ता और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


बाक्स

महिलाओं का बढ़ा आत्मविश्वास

महिलाओं ने बताया कि इस कार्य से उन्हें नया आत्मविश्वास मिला है। पहले वे सिर्फ घर तक सीमित थीं लेकिन अब अपनी मेहनत से कमाई कर रही हैं। इससे परिवार और समाज दोनों में उनका सम्मान बढ़ा है।

09जेएनडी28-लघु सचिवालय परिसर में भोजन की थाली परोसते हुए महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें