फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे जंक्शन पर प्लेटफॉर्म की दीवार गिरी, ट्रैक बाधित

विज्ञापन
27जेएनडी05-प्लेटफार्म-4 की दीवार गिरने के कारण प्लेटफार्म-1 पर खड़ी की गई दिल्ली से आने वाली ट्
विज्ञापन
जींद। रेलवे जंक्शन पर प्लेटफॉर्म-4 की दीवार गिरने से ट्रैक बाधित हो गया। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म-1 से गुजारा गया। प्लेटफॉर्म की दीवार गिरने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने तुरंत रेलवे ट्रैक को बहाल करने के लिए कार्य शुरू किया। हालांकि, सोमवार को अधिकतर सवारी गाड़ियों को प्लेटफॉर्म-एक से ही गुजारा गया।
विज्ञापन


24 मई को जिले में तेज बारिश हुई थी। इस कारण रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और सीढियों को लेकर पुल तैयार किया जा रहा है। मिट्टी की खोदाई करने के कारण वहां बारिश का पानी जमा हो गया। इस कारण 26 मई को प्लेटफॉर्म-4 की दीवार गिर गई और मलबा रेलवे ट्रैक तक जा पहुंचा।
उस ट्रैक से ट्रेनों का आवागमन रुक गया। इसको लेकर रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी हो गई, क्योंकि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेनों का दबाव बढ़ गया, क्योंकि बठिंडा की तरफ से आने वाली ट्रेनों का भी प्लेटफॉर्म-1 पर ही ठहराव होता है। ऐसे में बठिंडा की तरफ से आने वाली ट्रेनों को बाहर ही रोका गया। दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म-1 से निकलने के बाद ही पंजाब से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म-1 पर लाया गया।
विज्ञापन


बॉक्स

यात्री बोले, जर्जर हो चुकी है प्लेटफॉर्म की दीवारें

यात्री रमेश, राहुल, सतबीर, जगमेश, सुरेश, रामबीर, मुरली, सुनील का कहना है कि प्लेटफॉर्म-4 की दीवार जर्जर हो चुकी थी, जिसके कारण वह गिर गई। प्लेटफॉर्म-चार के साथ-साथ प्लेटफॉर्म-2 की दीवार भी काफी जर्जर है। इसलिए इन दीवारों का नवीनीकरण करना चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाएं न हो।

बॉक्स

इन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म-1 से गुजारा गया

स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-4 की दीवार गिरने से उस ट्रैक को बंद कर दिया था। इसके बाद ट्रेनों को प्लेटफॉर्म-1 से गुजारा गया। ऐसे में हजूर-नांदेड़ साहिब, अवध-असम एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी, दिल्ली-जाखल पैसेंजर, दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू, दिल्ली-नरवाना पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म-1 से ही गुजारी गई।

बॉक्स

मंगलवार को भी चला दीवार के निर्माण का काम

26 मई को प्लेटफॉर्म-4 की दीवार गिरने के बाद वहां मलबे को हटाया गया। यह कार्य देर रात तक चला। इसके बाद मंगलवार को प्लेटफॉर्म की दीवार का निर्माण शुरू किया गया। यह कार्य अभी आधा ही हुआ है, लेकिन बुधवार तक पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि मंगलवार को दिल्ली से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म-4 से ही गुजारा गया।

वर्जन

प्लेटफॉर्म-4 की दीवार गिरने वाली कोई बात नहीं है। रेलवे स्टेशन पर निर्माण चल रहा है। इसको लेकर प्लेटफॉर्म-4 की दीवार का निर्माण चल रहा है। सोमवार को कुछ ट्रेन प्लेटफॉर्म-1 से गुजारी गई थी।
विज्ञापन


-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें