फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हर्बल पार्क के पौधों को नहीं मिल रहा पानी, सफाई भी नहीं हो रही

Sat, 01 Jun 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी06 : पानी की कमी से सूखे और मुर्झाए हर्बल पार्क के पौधे। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के सबसे बड़ा हर्बल पार्क भी आजकल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां सुबह-शाम एक हजार से अधिक लोग सैर करने के लिए आते हैं, मगर पार्क में सफाई की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा पार्क में रोपे गए औषधीय पौधों को पानी नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वे भीषण गर्मी में सूखने लगे हैं। इसे लेकर लोगों ने डीसी तथा एसडीएम से मिलकर इसकी जानकारी दी तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पौधों को पानी देने और सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी कॉलोनी में लगभग आठ एकड़ जमीन में हर्बल पार्क स्थापित किया गया है। इस जमीन को वन विभाग को लीज पर दिया गया है। वन विभाग ने ही हर्बल पार्क विकसित किया है। इसमें चंदन से लेकर दूसरे सैकड़ों औषधीय पौधे लगे हुए हैं। पार्क में हर रोज सुबह-शाम हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं। सैर करने वालों में ज्यादा संख्या सरकारी कर्मचारी-अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, महिला और बच्चों की होती है।
कुछ समय से पार्क की हालत काफी खराब है। अब भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से पौधे और घास सूखने लगे हैं। इससे वह लोग ज्यादा परेशान हैं जो सुबह-शाम सैर करने के लिए आते हैं। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले हर्बल पार्क की खुद की लाइफ खतरे में है।

31जेएनडी06 : पानी की कमी से सूखे और मुर्झाए हर्बल पार्क के पौधे। संवाद

31जेएनडी06 : पानी की कमी से सूखे और मुर्झाए हर्बल पार्क के पौधे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें