फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संडील गांव में छत गिरने से उस पर सोई दादी-पोती घायल

Sat, 01 Jun 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी14: संडील गांव में दिखाई देता गिरा मकान। संवाद
विज्ञापन
अलेवा। संडील गांव में शुक्रवार सुबह मकान की छत गिरने से उस पर सोई दादी-पोती घायल हो गईं, जबकि अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को नरवाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

संडील गांव निवासी चंद्र ने बताया कि वीरवार शाम को घर के सभी सदस्य खाना खाकर छत पर सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह मकान की छत गिर गई। इससे छत पर सोई रतनी तथा उनकी पोती आशु घायल हो गईं, जबकि लड़का भिशु तथा बहू अंजू को मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने मकान गिरने की सूचना मिलते ही घायलों को बाहर निकालकर नरवाना के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।

31जेएनडी14: संडील गांव में दिखाई देता गिरा मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें