25जेएनडी07: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पौधारोपण करते थाना प्रभारी व अन्य। स्रोत: कर्मचारी
- फोटो : मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सेंटर कक्ष।
जुलाना। कस्बे में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडी चौकी प्रभारी अजय कुमार की शादी की वर्षगांठ पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि आज के समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि हमें छाया, फल, ऑक्सीजन और जीवनदायिनी ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।
विक्रम जोसन ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जब तक वह पौधा बड़ा होकर पेड़ न बन जाए, तब तक उसकी देखभाल एक बच्चे की तरह करनी चाहिए। नियमित सिंचाई, सुरक्षा और संरक्षण से ही पौधा विकसित होकर पर्यावरण के लिए उपयोगी बन सकता है। इस अवसर पर डॉ. योगेश नांदल, संजीत कौशिक, जयभगवान मौजूद रहे। संवाद