जींद। शहर के हकीकत नगर में एक व्यक्ति ने लापरवाही से शटरिंग का काम कर रहे व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ईक्कस गांव निवासी रोहित ने एफआईआर में बताया कि उनके पिता नरेश कुमार चार फरवरी को नरवाना रोड पर हकीकत नगर में एक मकान पर शटरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान हकीकत नगर निवासी राममेहर गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए आया और उनके पिता पर गाड़ी चढ़ा दी। पिता को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपी राममेहर ने उन्हें इलाज के खर्च का वादा किया था लेकिन अब उसने फोन भी उठाने बंद कर दिए हैं। पुलिस में आरोपी राममेहर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद