जींद। उचाना के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तहत भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार राजनीतिक दलों, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को चुनाव प्रचार के लिए रैली करने, होर्डिंग व बैनर लगाने के लिए जगह निर्धारित कर दी गई है।
उचाना विधानसभा क्षेत्र में रैली के लिए 5 जगह निर्धारित की गई है। इनमें कपास मंडी, टाउन पार्क उचाना कलां वार्ड नंबर 13, नई अनाज मंडी उचाना खांडा रोड अलेवा तथा उपमंडल के सभी गांव की मुख्य चौपाल, बड़ा चौक को शामिल किया गया है। प्रत्याशी को रैली करने से पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। उचाना विधानसभा क्षेत्र में होर्डिंग, बैनर, जनसभा व प्रचार-प्रसार करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जगह निर्धारित की गई है। आरओ की अनुमति के बाद ही होर्डिंग्स और बैनर लगाए जा सकते हैं। संवाद