फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार में पिंकी प्रथम

Fri, 21 Aug 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी01: प्रतियोगिता में विजेता विद्या​र्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए प्राचार
विज्ञापन
जींद। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिफेंस कॉलोनी में जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता डीएसएस रणधीर लोहान के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हुई, जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वच्छ एवं वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेलरखां की छात्रा पिंकी ने प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, जींद की जयंति ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिफेंस कॉलोनी की गीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पिंकी और जयंति अब राज्य स्तरीय विज्ञान सेमिनार में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। मंच संचालन सविता लाठर ने किया। निर्णायक मंडल में कीर्ति, मनीषा और मंजू शामिल रहीं। शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें